फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेरणा एप के विरोध में तीसरे दिन भी जारी रहा शिक्षकों का धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले प्रेरणा एप और लंबित मांगों का निराकरण न होने के विरोध में बेसिक शिक्षकों का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। सभी विकास खंडों के शिक्षक धरने पर पहुंचे।
विज्ञापन

मरौरी ब्लाक संसाधन केंद्र पर प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले चल रहे धरने संबोधित करते हुए महासंघ के जिलाध्यक्ष दया शंकर गंगवार ने कहा कि प्रेरणा एप में तमाम खामियां है। इसे किसी कीमत पर लागू नहीं किया जा सकता है। जिला मंत्री उमेश गंगवार ने कहा कि प्रेरणा एप शिक्षक की कर्तव्यनिष्ठा पर सवाल उठाता है। इसलिए इसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। संयोजक लक्ष्मीकांत शर्मा ने कहा कि लड़ाई चाहे कितनी भी लंबी चले, प्रेरणा एप किसी भी दशा में स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस मौके पर सुरजीत कुमार, बाबूराम गंगवार, उमेश मिश्रा, वीरेंद्र मौर्य, मो. जमशेद समेत शिक्षक मौजूद रहे। इसके अलावा शिक्षक महासंघ की ओर से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें