फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्तूरबा स्कूल की वार्डेंन और जिला समन्यवक पर गिरी गाज

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्तूरबा स्कूल की वार्डेंन और जिला समन्यवक पर गिरी गाज
विज्ञापन

पीलीभीत। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के निरीक्षण में मिली अनियमितताओं के मामले में डीएम वैभव श्रीवास्तव ने बीएसए देवेंद्र स्वरूप को जिला समन्वयक बालिका शिक्षा मनीष श्रीवास्तव और नगर क्षेत्र की वार्डेन कहकंशा की सेवा (संविदा) समाप्त करने के साथ ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
डीएम वैभव श्रीवास्तव ने 29 अगस्त को बीएसए कार्यालय परिसर में चल रहे कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया था। जबकि सिटी मजिस्ट्रेट ऋतु पूनिया ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय गौहनिया का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान कई बड़ी अनियमितताएं सामने आईं थीं। उस दौरान डीएम ने जिला समन्वयक बालिका शिक्षा मनीष श्रीवास्तव और नगर क्षेत्र की वार्डेन कहकशां को दोषी मानते हुए जमकर फटकार लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम वैभव श्रीवास्तव का कहना है कि कस्तूरबा गांधी स्कूल के निरीक्षण में कई अनियमितताएं मिली थीं। बच्चों को सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा था। इस मामले में जिला समन्वयक और वार्डेन की सेवा समाप्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें