फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मान बचाने को शिक्षक कोई भी कुर्बानी देने को तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शिक्षक दिवस पर गुरुवार को परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों ने शिक्षक सम्मान बचाओ दिवस मनाया। मांगों को लेकर जिले भर के बेसिक शिक्षक दोपहर में बीएसए कार्यालय परिसर में एकत्र हुए। यहां हुई सभा में 11 सितंबर से तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन की रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन

सभा की शुरूआत में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। सभा में जिलाध्यक्ष दयाशंकर ने कहा कि शिक्षकों का प्रेरणा एप का विरोध नहीं है, बल्कि तमाम ऐसी खामियां हैं जिससे शिक्षकों की निजता का हनन होगा। यह मानवीय तौर पर उचित नहीं है। इससे पूर्व बगैर प्रेरणा एप के शिक्षकों द्वारा पढ़ाए गए शिष्य सर्वोच्च सेवाओं में कार्यरत हैं। शिक्षकों को अपने सम्मान बचाने के लिए जो भी कुर्बानी देनी पड़ेगी, उससे पीछे नहीं हटेंगे। जिलामंत्री उमेश गंगवार ने कहा कि शिक्षक के बिना सभ्य समाज की परिकल्पना करना असंभव है। सरकार को कोई भी कदम उठाने से पहले शिक्षकों को विश्वास में लेना पड़ेगा। सरकार की नीतियों से ऐसा लग रहा है कि शिक्षक के प्रति सरकार को कतई विश्वास नहीं है। इसी अविश्वास के चलते ही शिक्षक सम्मान बचाओ दिवस मनाया जा रहा है। अगर सरकार ने समय रहते कदम पीछे नहीं हटाए तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। चिलचिलाती धूप होने के बावजूद शिक्षक सभा में डटे रहे। सभा में बाबूराम गंगवार, सत्येंद्र प्रताप सिंह, संतोष गंगवार, मोहम्मद मियां मनाजिर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें