फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे शिक्षक संतोष कुमार खरे

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। ललौरीखेड़ा ब्लॉक के बरहा उच्च प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक संतोष कुमार खरे को राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। प्रदेश के 49 शिक्षकों में उनका नाम जिले से शामिल किया गया है। यह पुरस्कार शिक्षण कार्य, पढ़ाने के बेहतर तरीके और व्यवहार को देखते हुए दिया जा रहा है। शिक्षक संतोष की नियुक्ति 31 दिसंबर 2012 को हुई थी। उनकी पहली तैनाती अमरिया तहसील क्षेत्र के भूड़कोनी प्राथमिक विद्यालय में रही। इसी विद्यालय में तैनाती के दौरान वर्ष 2010 में उनको प्रमोशन मिला। 2016 से वह अंग्रेजी माध्यम मॉडल बरहा उच्च प्राथमिक विद्यालय में पढ़ा रहे हैं। उन्होंने एमए, बीएड, बीटीसी किया है। उनको मिलने वाले इस सम्मान को लेकर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। शिक्षा विभाग में भी इसको लेकर हर्ष का माहौल है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें