पीलीभीत। शहर निवासी होनहार काविश विसाल अपनी मेधा का परचम लहराने अमेरिका जाएंगे। अमेरिका की येल यूनिवर्सिटी ने उन्हें फिजिक्स में पीएचडी के लिए स्कॉलरशिप प्रदान की है।
शहर के सिविल लाइंस नार्थ निवासी कारोबारी विसालुद्दीन और शिक्षिका साजदा खातून के होनहार पुत्र काविश ने 10 वीं सेंट एलायसियस कॉलेज से की। बारहवीं की पढ़ाई जामिया मिलिया नई दिल्ली, बीएससी इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बंगलूरू से किया है। काविश के पिता के मुताबिक काविश अब फिजिक्स से पीएचडी करना चाहता है। इसके लिए अमेरिका की येल यूनिवर्सिटी ने उन्हें स्कॉलरशिप प्रदान की है। इसके तहत उन्हें ट्यूशन फीस बतौर प्रति वर्ष 43,300 डालर ( लगभग 30 लाख रुपये) और ट्रेवल और अन्य खर्च के लिए 32,500 डालर (लगभग 25 लाख रुपये) प्रतिवर्ष देने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि येल यूनिवर्सिटी टाइम्स हायर एजुकेशन रेकिंग में विश्व में आठवें स्थान पर है। काविश के पिता के मुताबिक काविश 14 जून को दिल्ली से रवाना होंगे। काविश की इस सफलता पर उनके शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी। ब्यूरो