फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई शिक्षा नीति में स्वामी विवेकानंद के आदर्श शामिल : चंद्रप्रभा

Tue, 13 Jan 2026 11:34 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
बीसलपुर के राजकीय महाविद्यालय में गोष्ठी का शुभारंभ करती प्राचार्य संवाद
विज्ञापन
बीसलपुर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में विचार गोष्ठी व स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. चंद्रप्रभा गंगवार ने कहा कि केंद्र सरकार की नई शिक्षा नीति में स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को शामिल किया है।
विज्ञापन


विचार गोष्ठी का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. अलका मेहरा ने राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रतीक पुरुष स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ, गंगवार ने स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन युवा शक्ति के लिए एक आदर्श है। प्रधानमंत्री मोदी ने विकसित भारत व नई शिक्षा नीति में स्वामी विवेकानंद के वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नैतिक मूल्यों, चरित्रवान युवा के आदर्श को सम्मिलित किया है। राष्ट्रीय सेवा योजना छात्रा इकाई प्रथम की स्वयंसेविका शालू ने स्वामी विवेकानंद के जीवन परिचय व उनके दर्शन के विषय में विचार व्यक्त किए।
महाविद्यालय के हिंदी विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार त्रिवेदी ने स्वामी विवेकानंद के आदर्श विचार व युवा शक्ति के लिए उनके दर्शन को बताते हुए कहा कि एकाग्रता व चरित्रवान होकर ही प्रत्येक युवा अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है। इस अवसर पर डॉ. प्रोफेसर दरख्शां ने भी विचार व्यक्त किए। प्राचार्य ने छात्र-छात्राओं को स्वामी विवेकानंद के ध्येय वाक्य उठो जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक रुको नहीं, को आत्मसात करने व उनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में स्वदेशी संकल्प दौड़ का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने स्वदेशी अपनाओ का संकल्प लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें