फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: उच्च प्राथमिक विद्यालय जसौली में गैरहाजिर मिले शिक्षक, काटा वेतन

Mon, 24 Nov 2025 11:25 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान स्कूल में बच्चों की ​शिक्षा गुणवत्ता की जांच करते प्रभारी बीएसए। स्रोत विभाग
विज्ञापन
पीलीभीत। प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दरवेश कुमार ने सोमवार को बीसलपुर, बरखेड़ा और ललौरीखेड़ा ब्लॉक के कई विद्यालयों का निरीक्षण किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय जसौली में शिक्षक नदारद मिलने पर एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सुबह नौ बजे बीएसए ने सबसे पहले बीसलपुर ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय जसौली का निरीक्षण किया। विद्यालय में केवल चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी उपस्थित मिला, जबकि सभी शिक्षक बिना सूचना के अनुपस्थित थे। बीएसए ने नाराजगी जताते हुए समस्त स्टाफ का एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया। निरीक्षण की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के अन्य स्कूलों में खलबली मच गई। इसके बाद उन्होंने पीएम श्री विद्यालय कटकवारा बरखेड़ा का निरीक्षण किया, जहां कुछ शिक्षक कक्षा में शिक्षण कार्य छोड़कर आपस में बातचीत करते मिले।
बीएसए ने फटकार लगाते हुए चेतावनी दी कि अगली बार ऐसी स्थिति मिलने पर कार्रवाई निश्चित होगी। इसके बाद बीएसए ललौरीखेड़ा ब्लॉक के प्राइमरी विद्यालय राजीव कॉलोनी पहुंचे। यहां सभी शिक्षक मौजूद मिले और बच्चों की उपस्थिति भी संतोषजनक पाई गई। शैक्षिक गुणवत्ता परखने के लिए उन्होंने बच्चों से सवाल-जवाब भी किए। अंत में कंपोजिट विद्यालय बरहा में निरीक्षण के दौरान बीएसए ने एसआईआर कार्यों की प्रगति देखी और शिक्षकों को निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कक्षा में उपस्थित बच्चों से ब्लैकबोर्ड पर गणित के सवाल हल करवाए और पाठ्यपुस्तकें पढ़वाईं। शैक्षिक गुणवत्ता बेहतर मिलने पर विद्यालय स्टाफ की सराहना भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें