फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्री बोर्ड परीक्षा: आज हाईस्कूल में हिंदी और इंटरमीडिएट में संस्कृत की परीक्षा

Mon, 12 Jan 2026 11:57 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। यूपी बोर्ड परीक्षा से पूर्व परीक्षार्थियों की तैयारियों को बेहतर करने के लिए आज से प्री बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। पहले दिन हाईस्कूल में हिंदी और इंटरमीडिएट में संस्कृत की परीक्षा होगी। परीक्षा में कुल 41821 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

प्री बोर्ड परीक्षा के दौरान हाईस्कूल में 23,241 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे, जबकि इंटरमीडिएट स्तर पर 18,580 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को लेकर सभी विद्यालयों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं। प्रश्नपत्रों की गोपनीयता, परीक्षा कक्षों की व्यवस्था और अनुशासन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को हाईस्कूल में हिंदी और इंटरमीडिएट में संस्कृत की परीक्षा होगी। इसके अलावा 15 जनवरी को हाईस्कूल में संस्कृत और इंटरमीडिएट में हिंदी की परीक्षा होगी। डीआईओएस राजीव कुमार ने बताया कि प्री-बोर्ड परीक्षा को लेकर जरूरी निर्देश दिए हैं ताकिछात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा के पैटर्न को बेहतर तरीके से जान सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें