शिक्षा प्रेरकों ने दो सूत्रीय मांगों को लेकर बुधवार को तहसील परिसर में बेसिक शिक्षा विभाग के विरोध में प्रदर्शन, नारेबाजी की और एडीएम को ज्ञापन दिया।
तमाम शिक्षा प्रेरक बुधवार को संघ आदर्श लोक शिक्षा प्रेरक वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले जमा हुए और अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग के विरोध में प्रदर्शन, नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों की अनदेखी के चलते उन लोगों को एक वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बावजूद प्रशिक्षण नहीं दिलाया गया है और न ही मानेदय उपलब्ध कराया गया है। इससे शिक्षा प्रेरकों को काफी दिक्कत हो रही है। प्रदर्शनकारियों में बेसिक शिक्षा विभाग के प्रति काफी रोष था। प्रदर्शन करने के बाद शिक्षा प्रेरकों ने तहसील दिवस में आए एडीएम आलोक सिंह को दो सूत्री ज्ञापन दिया। प्रदर्शन का नेतृत्व एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष हरीनंदन गंगवार ने किया। प्रदर्शन में रामनिवास, यदुवीर सिंह, इंद्रपाल, तेजबाला, ढाकन लाल, प्रमोद, वीरेंद्र, सत्यपाल, किरन देवी, आशुतोष, अकरम, अमित, सुमन लता, विजय कीर्ति और मनोज कुमार समेत तमाम शिक्षा प्रेरक शामिल थे।