संयुक्त बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश मिश्रा की अध्यक्षता में सोमवार को हुई बैठक में दो मिनट का मौन रख भूकंप से मरने वालों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। अध्यक्ष ने भूकंप पीड़ितों के लिए धनराशि एकत्र करने का आह्वान किया। शोकसभा में बीडी पांडेय, गुरुशरन वर्मा, शैलेंद्र सिंह, प्रभा अवस्थी, राजकमल रस्तोगी, धीरेंद्र मिश्र, सुनील दीक्षित, अशोक पाठक, शिव शर्मा, बाबूराम शर्मा आदि शामिल रहे।
इधर एलाइंस क्लब के तत्वावधान में बल्लभनगर कालोनी में सदस्य जूली गुप्ता के आवास पर कैंडल जलाकर मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर मधु कुमार, कंचन सक्सेना, मिथलेश वर्मा, शशी मैनी, निशा सक्सेना, जूली जायसवाल, नीलू सिंह, पुष्पा सिंह, किरन हांडा आदि सदस्याएं मौजूद रहीं।
भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार की अध्यक्षता में हुई शोकसभा में प्रदीप नवरंग, अशोक राजा, डॉ. दक्ष गंगवार, सुदर्शन गंगवार, राकेश सिंह, रमेश सिंह, अतुल गोयल आदि ने श्रद्धांजलि दी। चौधरी निहाल सिंह इंटर कॉलेज में सोमवार को शोकसभा कर मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।
स्काउट और गाइड की हुई बैठक में दुख जताते हुए डीएम के निर्देश पर गठित कमेटी से दैवीय आपदा को लेकर ट्रेनिंग देने की योजना पर चर्चा की। ताकि स्वयंसेवक दैवीय आपदा के दौरान सक्रिय सहयोग दे सकें। इस मौके पर अध्यक्ष तोताराम गंगवार, ओमप्रकाश, करुणाशंकर शुक्ला, डॉ. राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी, सतेंद्र मोहन शर्मा, यशपाल, आफताब, अभिषेक कुमार, अभिषेक पांडेय, वीरपाल मौर्य आदि मौजूद रहे।
पूरनपुर। प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन ने दो मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना व्यक्त की। साथ ही वकील सोमवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे। शोकसभा में अध्यक्ष संजय सक्सेना, विश्वनाथ शुक्ला, अमिताभ मिश्र, देव शर्मा, बाबूराम गंगवार, गिरीश सक्सेना, संजय पांडेय, संजय विश्वास, सईद खां, युनुस खां, अतीक अहमद, कुलदीप सक्सेना, उमाशंकर आदि मौजूद रहे।
मोहल्ला दूबे में हुआ शांति यज्ञ
बीसलपुर। मोहल्ला दूबे में नगरवासियों ने नेपाल और देश में भूकंप से मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए हवन किया। हवन प्रदीप मिश्रा ने संपन्न कराया। इस मौके पर आशीष गुप्ता, पिंकी गुप्ता, गौरव कुमार, रूपवती, दीपक कुमार, रीता देवी, पारूल, सत्यप्रकाश बिट्टू और रामकृष्ण आदि शामिल रहे।
भूकंप की आशंका में रात भर जागते रहे लोग
बीसलपुर। गांव रसयांखानपुर के ग्रामीण भूकंप आने की आशंका में रविवार को रात भर जागते रहे। दरअसल गांव रसयांखानपुर के कुछ युवक दिल्ली की प्राइवेट फैक्ट्रियों में नौकरी करते हैं। इन्हीं में से किसी युवक ने रविवार की शाम सेलफोन पर कुछ लोगों को रात में भूकंप आने की आशंका जता दी। यह बात पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। लोग भूकंप आने की आशंका में रात भर जागते रहे।
डीएम के निर्देश पर बंद रहे स्कूल कॉलेज
पीलीभीत। शासन के निर्देश पर भूकंप को देखते हुए जिले में सोमवार को कक्षा 12 तक के स्कूल-कॉलेज बंद रहे।
डीएम ओएन सिंह ने शासन के निर्देश पर रविवार को कक्षा एक से लेकर 12 तक स्कूल कॉलेजों को 27 व 28 अप्रैल को बंद रखने के निर्देश दिए थे। उन्होंने निर्धारित तिथियों पर स्कूल-कॉलेज बंद न करने वाले संचालकों/प्रधानाचार्यों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी थी। इधर सोमवार को शहर के लगभग सभी स्कूल-कॉलेज सोमवार को पूर्णतया: बंद रहे।