फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: भूकंप के झटकों से तराई में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। घरों और कार्यालयों में बैठे लोगों का दिल उस समय दहल गया जब मंगलवार दोपहर ढाई बजे एकाएक भूकंप के झटके महसूस किए गए। झटके महसूस होते ही लोग घरों व कार्यालयों से बाहर आ गए। स्कूलों में बच्चों को कक्षाओं से बाहर निकाल लिया गया। काफी देर तक लोग खुली जगह पर रहे।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे लोग अपने कामकाज में मशगूल थे। इसी दौरान धरती हिलने का एहसास हुआ। घरों के कमरों में बेड, पंखे कार्यालय में बैठे लोगों की मेज, कुर्सी हिलने लगी। घबराकर कर लोग घर व कार्यालय से बाहर भागकर आ गए।
विकास भवन भी पूरा खाली हो गया। भूकंप के झटकों के बाद कार्यालयों में बैठे लोग बाहर प्रांगण में आकर खड़े हो गए। दोबारा झटका न आए इस खौफ में काफी देर तक कर्मचारी बाहर ही रहे। एकतानगर मोहल्ले में भूकंप के झटके आने के बाद महिलाएं घरों के बाहर निकल आईं।
विज्ञापन

मझोला, बिलसंडा, पूरनपुर, बीसलपुर सभी जगह भूकंप के झटके महसूस किए गए।
--
बाजार में मची खलबली
भूकंप के झटके आने के बाद दोपहर करीब ढाई बजे बाजार में खासी खलबली रही। करीब तीन-चार सेकेंड तक झटके महसूस किए गए। झटके महसूस होने के बाद व्यापारी प्रतिष्ठानों से बाहर आ गए। इसके बाद उन्होंने टीवी व मोबाइल देखना शुरू किया तो पता चला कि कई स्थानों पर भूकंप के झटके आए हैं। इसके बाद खैरियत पूछने के लिए एक दूसरे को फोन करने का सिलसिला शुरू हुआ, जो शाम तक जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें