गुलड़िया भिंडारा स्थित प्राथमिक विद्यालय में निरीक्षण के दौरान निर्देश देते बेसिक शिक्षा अध
पीलीभीत। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कियूलारा के कंपोजिट विद्यालय एवं गुलड़िया भिंडारा के प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। विद्यालय के निरीक्षण में छात्र नामांकन काफी कम पाए जाने पर बीएसए ने अध्यापकों को अधिक से अधिक नामांकन कराने के निर्देश दिए। साथ ही प्रत्येक दिन भ्रमण पंजिका बनाते हुए छात्र उपस्थिति दर्ज करने के लिए निर्देशित किया।
मंगलवार को निरीक्षण के दौरान उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि अध्यापकों की ओर से उपस्थिति बढ़ाने के लिए कोई भी प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। इसके साथ ही किसी भी कक्षा में अध्यापक शिक्षण कार्य करते हुए नहीं मिले हैं।
बीएसए ने उपस्थित बढ़ाने के साथ-साथ उपस्थिति पंजिका एवं एमडीएम रजिस्टर डिजिटीलाइजेशन करने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही सभी निरीक्षित विद्यालयों में शिक्षा गुणवत्ता ठीक करने के लिए विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं इंचार्ज अध्यापक को चेतावनी जारी की।
इस दौरान उन्होंने विद्यालय के समय से पहले या बाद में विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए गांवों का भ्रमण करने के निर्देश दिए। खंड शिक्षाधिकारी को निर्देशित किया कि विकास क्षेत्र के समस्त विद्यालयों में उपस्थिति पंजिका एवं मिड डे मील रजिस्टर का डिजिटीलाइजेशन करना सुरक्षित कराएं।
खंड शिक्षाधिकारी को यह भी निर्देशित किया गया कि बारिश के मौसम को देखते हुए जिन विद्यालयों में छत जर्जर है उनमें किसी भी विद्यार्थी को कदापि न बैठाया जाए।