फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नवरात्र में आठ हजार से अधिक महिलाओं को पढ़ाया जागरूकता का पाठ

विज्ञापन
छात्राओं को जागरूक करतीं मिशन शक्ति टीम। स्रोत विभाग
विज्ञापन
पीलीभीत। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और छात्राओं को जागरूक करने की मुहिम तेजी से चल रही है। चैत्र नवरात्र के नौ दिनों में पुलिस की टीमों ने जिले भर में आठ हजार से अधिक महिलाओं को जागरूक कर उन्हें शिक्षा, सुरक्षा और स्वावलंबन का पाठ पढ़ाया। अधिकारों की जानकारी दी।
विज्ञापन


मिशन शक्ति अभियान के तहत, जिले के सभी 17 थानों की पुलिस टीमें महिलाओं को जागरूक करने में जुटी हैं। बीते नौ दिनों में इन टीमों ने विशेष सक्रियता दिखाते हुए व्यापक स्तर पर अभियान चलाया। शहर क्षेत्र में तीन टीमें प्रतिदिन सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं और छात्राओं को जागरूक कर रही हैं। इन टीमों में महिला थाने की इंस्पेक्टर रीता कुमारी के नेतृत्व में टीम के साथ सुनगढ़ी और कोतवाली थाने की मिशन शक्ति टीम शामिल रही। इसके अलावा जिले के अन्य थाना क्षेत्रों में भी टीमें लगातार सक्रिय रहीं।
अभियान के दौरान प्रत्येक टीम ने प्रतिदिन करीब 50 से 70 महिलाओं को महिला सुरक्षा, कानूनी अधिकार, आत्मरक्षा और आपात स्थिति में मदद लेने के तरीकों के बारे में जानकारी दी। इसी क्रम में बीते नौ दिनों में करीब आठ हजार से अधिक महिलाओं को जागरूक किया गया। टीमों ने महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता प्राप्त की जा सके।
विज्ञापन

महिला थाना प्रभारी गीता कुमारी ने बताया कि मिशन शक्ति के तहत यह अभियान नियमित रूप से चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य महिलाओं को सशक्त और जागरूक बनाना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें