फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीटनाशक स्प्रे के दौरान बिगड़ी किसान की हालत, मौत

Tue, 28 Jul 2015 11:06 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
खेत में कीटनाशक का स्प्रे करते समय थाना गजरौला के गांव उगनपुर निवासी 38 वर्षीय फूलचंद राजपूत की तबियत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया। सूचना पर पहुंचे परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल लाए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घर के मुखिया की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

गांव उगनपुर निवासी सोमवीर ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब तीन बजे पिता फूलचंद गन्ने में कीटनाशक का स्प्रे कर रहे थे। इस दौरान उनकी अचानक तबियत बिगड़ गई और वह वहीं गिरकर बेहोश हो गए। खेत में घास काटने गए गांव के कुछ लोगों ने उसके पिता को बेहोशी की हालत में पड़ा देखा तो इसकी सूचना घर वालों को दी। सूचना पर परिवार व गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंचे और पिता को जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया। जहां मंगलवार की सुबह उनकी मौत हो गई। किसान की मौत की सूचना मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया। शहर कोतवाल अतुल प्रधान ने बताया कि घर वालों ने कार्रवाई से इंकार किया था। जिस पर पंचनामा भर शव परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया है। मृतक के तीन पुत्र व तीन पुत्रियां हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें