दुर्गा अष्टमी पर श्रद्धालुओं ने महागौरी की आराधना की। शाम को मंदिरों और घरों में मातारानी के छंद गाए गए।मां महागौरी धन धान्य, गृहस्थी, सुख व शांति की प्रदात्री है। शहर के मां यशवंतरी देवी मंदिर, निरंजनकुंज कॉलोनी स्थित महामातेश्वरी मंदिर, गोदावरी स्टेट स्थित दुर्गा मंदिर, गौरीशंकर मंदिर समेत विभिन्न मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटना शुरू हो गई थी।
पीलीभीत। दुर्गा अष्टमी पर श्रद्धालुओं ने महागौरी की आराधना की। विधि विधान से हवन पूजन के बाद कन्या भोज कराया। शाम को मंदिरों और घरों में मातारानी के छंद गाए गए।
विज्ञापन
मां महागौरी धन धान्य, गृहस्थी, सुख व शांति की प्रदात्री है। शहर के मां यशवंतरी देवी मंदिर, निरंजनकुंज कॉलोनी स्थित महामातेश्वरी मंदिर, गोदावरी स्टेट स्थित दुर्गा मंदिर, गौरीशंकर मंदिर समेत विभिन्न मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। मां यशवंतरी देवी मंदिर पर दोपहर तक श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। बाद में पूजा अर्चना के उपरांत बाद लोगों ने वहां लगे मेले में खरीदारी भी की।