पूरनपुर। एसडीओ कार्यालय परिसर में बृहस्पतिवार को लगे मेगा विद्युत समाधान शिविर में उपभोक्ताओं की भीड़ रही। एसडीओ मोहित गुप्ता ने बताया कि शिविर में 276 उपभोक्ताओं ने 31.7 लाख रुपये बकाया जमा किया। सात उपभोक्ताओं की मीटर खराब की शिकायत पर उनके मीटर बदलवाए गए। 32 उपभोक्ताओं के बिल सही कराए गए। साथ ही 46 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। आठ उपभोक्ताओं का लोड बढ़वाया गया। संवाद