फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ट्रांसफाॅर्मर में तकनीकी खराबी से तीन फीडर के उपभोक्ताओं की आपूर्ति गुल

विज्ञापन
नकटादाना पर खखे ट्रांसफॉर्मर पर मरम्मत कार्य करता कर्मचारी। स्रोत विभाग।
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के नकटादाना में रखे आठ एमवीए के ट्रांसफाॅर्मर में तकनीकी समस्या आने से उससे जुड़े तीन फीडरों के दो हजार से अधिक उपभोक्ताओं की आपूर्ति गुल हो गई। इसके अलावा भी शहर के अलग-अलग इलाकों में फॉल्ट व कटौती की समस्या से उपभोक्ता परेशान रहे।
विज्ञापन

शहर में पिछले एक सप्ताह से शहर के अलग-अलग इलाकों में फॉल्ट होने से शहर में घंटों आपूर्ति बाधित रही। इससे उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, रविवार दोपहर करीब चार बजे नकटादाना पर रखे आठ एमवीए के ट्रांसफाॅर्मर में तकनीकी समस्या आने से उससे जुड़े आवास विकास, निरंजन कुंज, खुदागंज के फीडर की बिजली गुल हो गई। इससे इससे जुड़े करीब 20 से अधिक मोहल्लों के दो हजार उपभोक्ताओं को आपूर्ति गुल हो गई। करीब दो घंटे के बाद यहां आपूर्ति को सुचारु किया जा सका।
इसके अलावा शहर के मोहल्ला दूधिया मंदिर रोड, तुलाराम, मधुवन, बल्लभ नगर, राजीव कॉलोनी, गोदवरी स्टेट, कुंवरगढ़, राजाबाग, रामवाटिका आदि इलाकों में बिजली आपूर्ति गुल हो गई।
विज्ञापन

इससे लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। एक्सईएन आशीष यादव ने बताया कि नकटादान पर रखे आठ एमबीए के ट्रांसफाॅर्मर में समस्या आई थी। जिसे टीम के द्वारा सही करा दिया गया। कहीं कोई बड़ा फॉल्ट नहीं रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें