जानकारी पर कोतवाली पहुंची पत्नी ने दी पति के खिलाफ तहरीर
ति को पुलिस के सामने दोनों पत्नियों ने सुनाई खरी खोटी
बीसलपुर। शादी के दो साल बाद अनबन होने पर पत्नी मायके चली गई। इस पर पति ने खुद को अविवाहित बताकर दूसरी शादी कर ली। दूूसरी शादी की जानकारी होने पर पहली पत्नी थाने पहुंच गई और पति के खिलाफ तहरीर दी। वहीं कोतवाली पहुंचने पर दूसरी पत्नी ने भी युवक को जमकर खरी खोटी सुनाई।
बरेली के थाना फरीदपुर के गांव चमोली निवासी एक महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी कोतवाली क्षेत्र के गांव गोवल निवासी एक युवक के साथ दो साल पहले हुई थी। शादी के बाद पति से अनबन होने के कारण वह अपने मायके पचोमी में रहने लगी। आरोप है कि कुछ दिन बाद पति ने खुुद को अविवाहित बताते हुए नगर के मोहल्ला दुबे निवासी एक युवती के साथ शादी कर ली। जानकारी होने पर वह रविवार को कोतवाली पहुंची। पुलिस ने तहरीर के आधार पर युवक और उसकी दूसरी पत्नी को कोतवाली बुलाया। कोतवाली में पहले से मौजूद पहली पत्नी को देख युवक के होश उड़ गए। महिला ने पुलिस के सामने ही पति को खरी खोटी सुनाई। दूसरी पत्नी ने भी यह कहकर युवक को आड़े हाथों लिया कि शादीशुदा होने केबाद भी उसने झूठ बोलकर शादी की। इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। दोनों पक्ष आपस में बातचीत कर रहे हैं।