फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मार्ग तय न होने से बड़े वाहन बने मुसीबत, चौराहों पर लगा जाम

विज्ञापन
डिग्री कॉलेज चौराहे पर जाम में फंसे वाहन। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर बड़े वाहनों का मार्ग निर्धारण न होने से टनकपुर हाईवे पर जाम की झाम से लोगों को जूझना पड़ा। शहर के डिग्री कॉलेज, गौहनिया चौराहा आदि प्रमुख चौराहे पर लगे जाम में फंसकर वाहन रेंगते नजर आए। राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शनिवार से शहर के छह केंद्रों पर होमगार्ड भर्ती परीक्षा कराई जा रही है। परीक्षा देने के लिए शाहजहांपुर, बदायूं, बरेली आदि जगहों से परीक्षार्थी यहां पर पहुंचे। परीक्षा को लेकर प्रशासनिक अफसरों ने तैयारियां कीं, लेकिन पेपर छूटने समय वाहनों की आवाजाही का मार्ग निर्धारण न होने से टनकपुर हाईवे पर लोगों को जाम से जूझना पड़ा। रविवार को परीक्षा छूटने के बाद टनकपुर हाईवे के डिग्री कॉलेज चौराहा व गौहनिया चौराहे से ट्रक, ट्रैक्टर-ट्राला, आदि भारी वाहन गुजरते दिखे। यह वाहन चौराहे पर जाम का प्रमुख कारण बनें। इससे यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। चौराहे पर मौजूद पुलिस को भी जाम को खुलवाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। संवाद
-
असम चौराहे पर नहीं दिखीं बसें, डग्गामार वाहनों का लिया सहारा
रोडवेज डिपो के अफसरों की ओर से दावा किया गया था कि परीक्षा छूटने के समय असम चौराहे पर बसें मौजूद रहेंगी। रविवार को पहली पाली का प्रश्नपत्र 12 बजे छूटा। बस व अन्य वाहन की तलाश में अभ्यर्थी असम और नौगवां चौराहा पहुंचे। दोपहर 12.31 बजे असम चौराहे पर एक भी बस दिखाई नहीं दी। इससे यहां पहुंचे परीक्षार्थियों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। चौराहे पर महज डग्गामार वाहन ही दिखाई दिए। कई परीक्षार्थी डग्गामार वाहनों का सहारा लेकर रवाना हो गए।

डिग्री कॉलेज चौराहे पर जाम में फंसे वाहन। संवाद

डिग्री कॉलेज चौराहे पर जाम में फंसे वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें