फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बाघ की दहशत के चलते स्कूल का गेट बंद रखकर हो रही पढ़ाई

Wed, 20 Sep 2023 12:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। जंगल से सटे घुंघचाई क्षेत्र के प्राइमरी स्कूल में बाघ की दहशत के चलते बच्चों को गेट बंद करके पढ़ाया जा रहा है। छुट्टी होने पर बच्चों को ग्रामीणों की निगरानी में घर भेजा जाता है।
विज्ञापन

घुंघचाई क्षेत्र में डूडा कॉलोनी नंबर आठ में प्राथमिक विद्यालय माला रेंज के जंगल किनारे है। जंगल और स्कूल के बीच एक ही रास्ता है। सोमवार सुबह विद्यालय के पास बाघ पहुंच गया था। हालांकि उस समय स्कूल में बच्चे नहीं पहुंचे थे। विद्यालय के पास बाघ की चहलकदमी के चलते अधिकांश अभिभावकों ने सोमवार को बच्चों को स्कूल नहीं भेजा। गनीमत है स्कूल की चहारदीवारी है।
बाघ की चहलकदमी को देखते हुए मंगलवार को बच्चों को अभिभावकों की निगरानी में स्कूल बुलाया गया। इसके बाद गेट में ताला डाल दिया गया। छुट्टी होने पर बच्चों को एक साथ ग्रामीणों की निगरानी में घर भेजा गया। बीईओ विजय वीरेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार को बाघ स्कूल के नजदीक पहुंच गया था। इसी को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रवेश द्वार पर अंदर से ताला लगाकर पढ़ाने के निर्देश शिक्षकों को दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें