फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दिहाड़ी न मिलने पर मजदूरों ने ठेकेदार के खिलाफ किया प्रदर्शन

Wed, 20 Sep 2023 12:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
बीसलपुर के गांव खननका में विरोध प्रदर्शन करते श्रमिक । स्त्रोत - प्रदर्शनकारी
विज्ञापन
बीसलपुर। गांव खनंका में श्रमिकों ने दिहाड़ी न मिलने पर मंगलवार को ठेकेदार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा, 15 दिन में भुगतान न मिला तो वे तहसील परिसर में धरना देंगे।
विज्ञापन

गांव खनंका के मजदूर मंगलवार को गांव के बाहर खाली पड़े मैदान में जमा हुए और ठेकेदार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सोलर पावर प्लांट के ठेकेदार के अधीन उन लोगोंं ने कई माह तक काम किया, लेकिन लेकिन ठेकेदार ने उनकी मजदूरी अब तक नहीं दी हैै। मजदूरी न मिलने से उन्हें परिवार के भरण-पोषण में दिक्कत हो रही है। इस दौरान विकास सिंह, वीरपाल, अब्दुल मुकर्रम, मुन्नालाल, गुलफाम, नसीर, नरवीर, दुर्वेश, अकरम आदि मजदूर शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें