फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: फाल्ट से शहर के कई इलाकों में घंटों गुल रही आपूर्ति

Sat, 19 Jul 2025 01:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। तमाम प्रयास के बाद भी शहर की बिजली आपूर्ति व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार को शहर के कई इलाकों में फाल्ट के चलते अघोषित कटौती की समस्या बनी रही। इससे उमस भरी गर्मी से लोगों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

शहर में शुक्रवार को फाल्ट के चलते दूधिया मंदिर फीडर की आपूर्ति प्रभावित रही। इससे कई मोहल्लों में करीब आधे घंटे तक लोग परेशान रहे। बल्लभ नगर में फाल्ट के चलते सुबह सात बजे से आपूर्ति गुल हो गई। मरम्मत कर करीब एक घंटे बाद आपूर्ति को बहाल किया गया। इसके अलावा बाजार गेट, मोहल्ला साहूकारा, मोहल्ला भूरे खां, शिव नगर कॉलोनवी क्षेत्र में भी फाल्ट के चलते आपूर्ति प्रभावित रही। जेई जहांगीर आलम ने बताया कि कुछ जगहों पर फाल्ट के चलते आपूर्ति प्रभावित हुई थी। फाल्ट को दुरुस्त कर आपूर्ति को बहाल करा दिया गया । संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें