पीलीभीत। स्वतंत्रता दिवस पर जश्न मनाने के लिए शहर पूरी तरह तैयार है। सभी दफ्तरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। पार्कों में भी बिजली की रंग-बिरंगी झालरें लगाई गईं हैं। शाम होते ही पूरा शहर जगमगा उठा। पुलिस लाइन में जश्न की तैयारियों को शाम तक पूरा किया जाता रहा। बाजार में तिरंगा, गुब्बारे, कैप और तिरंगे बैंड खरीदने के लिए खूब भीड़ उमड़ी।
आजादी का अमृत महोत्सव चल रहा है। इस बार मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम को भी आजादी के जश्न में शामिल किया गया है। इसे लेकर कई दिनों से जिले में अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इधर, शासन से मिले निर्देशों के तहत आजादी का जश्न मानने के लिए सरकारी, अर्द्धसरकारी कार्यालयों और स्कूलों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है।
शहर के सभी पार्कों को भी आकर्षक ढंग से झालरों से सजाया गया है। रंग-बिरंगी लाइटें रात में सभी को आकर्षित कर रही हैं। शहर के नौगवां चौराहा, छतरी चौराहा, गौहनिया चौराहा, यशवंतरी देवी मंदिर तिराहा और नकटादाना चौराहे को भी सजाया गया है। इसके अलावा शहीद पार्क को भी तैयार किया गया है। यहां ध्वजारोहण किया जाएगा। एकता सरोवर में सेनानियों के नाम का शिलापट लगाया गया है। प्रशासन की ओर से आज होने वाले झंडारोहण की पूरी तैयारी कर ली गई है।
00
132 अमृत सरोवरों पर होगा झंडारोहण
फोटो 28-
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जिले के 132 सरोवराें पर मंगलवार सुबह झंडारोहण किया जाएगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। सरोवरों पर संबंधित गांव के स्वतंत्रता सेनानियों के नाम और प्रधानमंत्री के संदेश के शिलापट लगाए गए हैं। जिले के कुल 132 तालाबों का सुंदरीकरण कराया गया है। हर सरोवर पर शिलापट लगवा दिए गए हैं।
00
15 अगस्त धूमधाम से मनाया जाएगा। इसकी तैयारी कर ली गई है। मेरी माटी-मेरा देश के तहत कई कार्यक्रमों का आयोजन होगा। हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रत्येक घर पर झंडा फहराया जाएगा। पुलिस लाइन में राज्यमंत्री झंडारोहण करेंगे। - प्रवीण कुमार लक्षकार, डीएम
स्वतंत्रता दिवस पर शहर के चौराहो पर की गई सजावट । संवाद
स्वतंत्रता दिवस पर शहर के चौराहो पर की गई सजावट । संवाद
स्वतंत्रता दिवस पर शहर के चौराहो पर की गई सजावट । संवाद