फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: औषधि निरीक्षक ने मेडिकल स्टोरों पर मारे छापे, एक बंद कराया

Fri, 18 Aug 2023 12:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
ड्रग इंस्पेक्टर को ज्ञापन देते सपा नेता तौफीक कादरी । संवाद
विज्ञापन
पूरनपुर। औषधि निरीक्षक नेहा वैश्य ने बृहस्पतिवार को नशामुक्ति अभियान के तहत नगर के कई मेडिकल स्टोरों पर छापा मारकर जांच की। उन्होंने बताया कि नाज मेडिकल स्टोर, मंसूरी मेडिकल स्टोर और रजा मेडिकल स्टोर का निरीक्षण कर दवा भंडारण, क्रय विक्रय से संबंधित अभिलेखों की जांच की गई। इस दौरान एक मेडिकल स्टोर को अग्रिम आदेशों तक के लिए बंद करा दिया गया।
विज्ञापन

जांच के दौरान अभिलेखों में मिली अनियमितताओं के संबंध में रिपोर्ट सहायक आयुक्त (औषधि) बरेली को भेजी जाएगी। उनकी ओर से कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान एक मेडिकल स्टोर पर तमाम खामियां मिलीं। मेडिकल स्टोर संचालक ने जांच में भी सहयोग नहीं किया। इस पर अगले आदेश तक मेडिकल स्टोर बंद करा दिया गया।
उधर, नगर पालिका के पूर्व सदस्य सपा नेता तौफीक कादरी और उनकी पत्नी नगर पालिका सदस्य नुसरत परवीन ने औषधि निरीक्षक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि नगर में कुछ मेडिकल स्टोरों पर नशीली दवाइयों की बिक्री की जा रही है। इससे युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है। दर्जनों बच्चे अनाथ हो गए हैं। ज्ञापन में नशीली और प्रतिबंधित दवाइयों की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें