फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: आंगनबाड़ी केंद्रों की बदलेगी सूरत, माधोटांडा का केंद्र बनेगा मॉडल

Fri, 18 Aug 2023 12:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। आंगनबाड़ी केंद्रों का कायाकल्प होगा। शौचालय, हाथ धोने के लिए वाशबेशन, पेयजल की बेहतर व्यवस्था की जाएगी। केंद्रों पर टाइल्स लगाए जाएगी। बच्चों को लुभाने के लिए आकर्षक बॉल पेंटिंग की जाएगी। माधोटांडा के केंद्र को मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन


ब्लॉक क्षेत्र में 400 से अधिक आंगनबाड़ी केंद्र हैं। केंद्रों पर पांच साल तक के बच्चों को पोषाहार, गर्भवती महिलाओं और किशोरियों को भी पोषणयुक्त आहार बांटा जाता है। अन्नप्राशन आदि के रस्में भी होती हैं। अब इन आंगनबाड़ी केंद्रों का कायाकल्प होगा। डीपीओ अरविंद कुमार ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों के कायाकल्प के साथ ही माधोटांडा के आंगनबाड़ी केंद्र को मॉडल बनाया जाएगा।
















कवि सम्मेलन में कवियों ने पढ़ी अपनी रचनाएं

पूरनपुर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में नगर पालिका सभागार में नगर पालिका और प्रेस क्लब की ओर से कवि सम्मेलन हुआ। कवि सम्मेलन में आचार्य देवेंद्र देव, संजय पांडेय गौहर, अमिताभ अग्निहोत्री, अमिताभ मिश्र, देव शर्मा विचित्र, गिरीश चंद्र सक्सेना, यूआर मीत, अविनाश चंद्र, अंशुमाली दीक्षित, गोविंद वर्मा, सतीश मिश्र आदि ने अपनी कविताएं पढ़ी। प्रांतीय व्यापारी नेता हंसराज गुलाटी, नगरपालिका चेयरमेन शैलेन्द्र गुप्ता ने कार्यक्रम की सराहना की। विधायक बाबूराम पासवान, प्रेस क्लब अध्यक्ष तारिक कुरैशी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा, प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सक्सेना, सराफा संघ के अध्यक्ष संजय गुप्ता, राजू खंडेलवाल, हर्ष गुप्ता, रामबहादुर गुप्ता, रजनीश पांडेय, उमाशंकर शुक्ला, संदीप खंडेलवाल, वीरेंद्र गुप्ता आदि प्रमुख लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें