फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों के साथ नहर में नहाने गए बालक की डूबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। नहर में नहाने गए चार बच्चें में से दो नहर में डूबने लगे। डूब रहे अपने दोस्त को बचाने के चक्कर में संजय नाम के बालक की डूबकर मौत हो गई। शोर शराबा सुनने के बाद आसपास के ग्रामीण एकत्र हो गए। गोताखोरों की मदद से बालक का नहर से शव बरामद कर लिया गया। बालक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

गजरौला थाना क्षेत्र के घेरा रिछोला निवासी हीरालाल का 14 वर्षीय बेटा संजय सोमवार को गांव के ही 10 वर्षीय अतुल पुत्र श्यामचरन, 11 वर्षीय मोहित पुत्र किशनलाल और 11 वर्षीय अंकित पुत्र सुरेंद्रपाल के साथ गांव से पांच सौ मीटर दूरी पर खाईखेड़ा पुलिया नहर पर नहाने गया था। संजय, मोहित और अंकित नहर में नहा रहे थे। अतुल बैठकर उन्हें देख हा था। तभी मोहित और अंकित नहाते वक्त गहरे पानी में पहुंच गए और डूबने लगे। दोस्त को डूबता देखकर संजय उन्हें बचाने के लिए आगे बढ़ गया और शोर शराबा सुनकर एक ग्रामीण भी नहर में कूद गया। ग्रामीण ने मोहित को और संजय ने अंकित को नहर में डूबने से बचा लिया लेकिन वह खुद अधिक गहरे पानी में पहुंचने की वजह से डूबने लगा। बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण एकत्र हो गए। जब तक उसे बचाने का प्रयास किया जाता है। वह डूब चुका था। जानकारी मिलते ही पुलिस और परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। गोताखोरों की मदद से नहर में बालक की तलाश शुरु की। दो घंटे के बाद नहर से थोड़ी दूरी पर बालक का शव बरामद कर लिया गया। बालक का शव देखकर परिवार में कोहराम मच गया। इंस्पेक्टर जेपी सिंह ने बताया कि परिवार वालों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया। कागजी कार्रवाई करने के बाद शव परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें