फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बूंदाबांदी से गर्मी से मिली कुछ राहत

विज्ञापन
फोटो 6 मौसम आसमान में छाए बादल। संवाद
विज्ञापन
मंगलवार को पूरे दिन छाए रहे बादल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। मंगलवार को सुबह बादल छाने से गर्म हवा चलना थम गई। ठंडी हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी ने लोगों को गर्मी से कुछ राहत दी। इसके बाद दोपहर में हल्की बूंदाबांदी होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
मंगलवार की सुबह से ही मौसम ठंडी हवा चलने का कारण खुशगवार बना रहा। इस दौरान हल्की बारिश की बौछार होने से लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की, हालांकि इसके बाद तेज धूप ने लोगों को फिर से झुलसाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे के बाद फिर बादल छाए और तेज ठंडी हवा चलने के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। बूंदाबांदी होते ही लोग घर के बाहर और छतों पर पहुंच गए और रिमझिम फुहार का आनंद लेते रहे। इसके बाद बूंदाबांदी तो बंद हो गई, लेकिन बादल छाए रहने के साथ ठंडी हवा चलती रही। इधर पुरवइया हवा के चलने से उमस जस की तस बनी रही।
विज्ञापन

00
अभी दो दिन ऐसा ही रहेगा मौसम
कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया कि आज और कल मौसम ऐसा ही रहेगा। इसके बाद 23 से 25 तक बारिश होने की संभावना है। मंगलवार को बादल छाने से अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहा, उमस भी बनी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें