फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पूरनपुर में पकड़ा मिट्टी का अवैध खनन, मडलोडर लिया कब्जे में

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। गांव प्रसादपुर-रंपुरा के समीप खेत से मिट्टी का अवैध खनन राजस्व टीम ने पकड़ लिया। खनन में लगी ट्रैक्टर-ट्राॅलियों को माफिया के गुर्गे भगा ले गए। टीम ने मडलोडर को कब्जे में लेकर पुलिस के सुपुर्द किया है।
विज्ञापन

जिस खेत से मिट्टी का खनन हो रहा था। उसके सह खातेदार ने दो दिन पहले तहसीलदार से उसकी बगैर स्वीकृति के अवैध खनन की शिकायत की। इस पर तहसीलदार ध्रुव नरायन यादव ने सोमवार को राजस्व निरीक्षक केके शुक्ला के नेतृत्व में जांच को टीम भेजी। टीम पहुंचने की सूचना खनन माफिया तक भी पहुंच गई। इस पर टीम को मौके पर खनन करते लोग नहीं मिले, लेकिन खेत से खनन होना पाया।
टीम के लौटने के बाद फिर खनन माफिया ने खनन शुरू करा दिया। तहसीलदार ने खनन की सूचना पर सोमवार शाम सात बजे फिर राजस्व निरीक्षक केके शुक्ला को टीम के साथ भेजा, लेकिन फिर सूचना लीक होने पर मौके पर खनन करते लोग नहीं मिले। तहसीलदार ने सूचना पर मंगलवार लेखपालों की टीम मौके पर भेजी। टीम के पहुंचने पर खनन माफिया के गुर्गे खनन में लगे ट्रैक्टर-ट्राॅलियों को लेकर भाग गए। तहसीलदार ध्रुव नरायन यादव ने बताया कि मौके से मडलोडर को बरामद कर पुलिस को सौंपा गया है। रिपोर्ट खनन अधिकारी को भेजी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें