पीलीभीत। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए परिवहन विभाग ने ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का काम एक मई तक के लिए बंद कर दिया गया है। इसी बीच बायोमैट्रिक कराने वाले आवेदकों के लिए नई तिथि दी जाएगी।
अगर आप को ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना है तो एक मई से पहले नहीं बनेगा। कोरोना संक्रमण को लेकर 30 अप्रैल तक के लिए यह प्रक्रिया बंद कर दी गई है। इस दौरान जो युवा ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करने के बाद बायोमैट्रिक के लिए तिथि ले चुके हैं। उनके लिए अब नहीं तिथि दी जाएगी।
हालांकि वाहन संबंधी कामों पर रोक नहीं लगी है। एआरटीओ अमिताभ राय ने बताया कि जनपद में लगातार कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। स्टाफ को पंचायत चुनाव में लगाया गया है। कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए रोजाना बढ़ी संख्या में आवेदक आते हैं। भीड़ को कम करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। एक मई से ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया फिर कर शुरू कर दी जाएगी। संवाद