पीलीभीत। दीपावली पर संविदा चालक परिचालकों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसके साथ ही त्योहार पर दिए गए किमी पूरे करने पर दोनों को 55 पैसा प्रति किमी के हिसाब से भुगतान दिया जाएगा।
जिला मुख्यालय से करीब 99 बसों का संचालन किया जा रहा है। इन बसों का संचालन डिपो पर तैनात 211 चालकों के साथ ही 216 परिचालकों से कराया जाना है।
बस रोजाना करीब 300 किमी संचालित की जानी है। ऐसे में 12 दिन बस का संचालन करने पर चालक-परिचालक को 4800 रुपये और 13 दिन संचालन पर 5850 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसके अलावा चालक-परिचालक तय किमी से अतिरिक्त किमी बस का संचालन करते हैं, तो 55 पैसा प्रति किमी. के हिसाब से दिया जाएगा। एआरएम विपुल पाराशर ने बताया कि त्योहार को देखते हुए यात्रियों को बेहतर सुविधाएं दी जाएंगी। त्योहार पर चालक-परिचालकों को प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।
-
गैरहाजिर रहने वाले संविदा कर्मी को जारी होंगे नोटिस
-त्योहार को लेकर विभाग की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई है। ऐसे में उन संविदा चालक-परिचालकों को चिह्नित किया जा रहा है। जो पिछले कई दिनों से ड्यूटी पर नहीं आ रहे हैं। ऐसे चालक-परिचालकों को नोटिस जारी कर इनका जवाब मांगा जाएगा।