फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अधूरा छोड़ा नाला निर्माण, चौपट हो रहा व्यवसाय

विज्ञापन
विज्ञापन
असम हाईवे के दुकानदारों ने डीएम से मिलकर बताई समस्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। असम हाईवे पर फ्लाईओवर निर्माण करा रही कार्यदायी संस्था ने नाला अधूरा छोड़ दिया है। सड़क पर बहते पानी और गंदगी से उठने वाली दुर्गंध से दुकानदारों का व्यापार चौपट हो रहा है। दुकानदारों ने डीएम से मिलकर समस्या के समाधान की मांग की है।
व्यापारियों ने डीएम संजय कुमार सिंह को दिए पत्र में कहा कि असम हाईवे पर फ्लाईओवर बन रहा है। कार्यदायी संस्था ने दुकानों के सामने नाले का काम अधूरा छोड़ दिया है। जो करीब डेढ़ वर्ष से अधूरा है। निर्माण पूरा न होने से गंदे पानी और कीचड़ से उठती दुर्गंध से दुकान पर बैठना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राहक भी दुकान पर आने से कतराते हैं। इसको लेकर प्राजेक्ट मैनेजर से भी कहा गया, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। तत्कालीन डीएम ने भी प्राेजेक्ट मैनेजर को निर्देश दिए थे। आरोप है कि मनमानी के कारण काम पूरा नहीं किया जा रहा। सर्विस रोड भी नहीं दी गई है। ऐसे में व्यापार चौपट हो गया और रोजी-रोटी का संकट गहरा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें