फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. राखी बनी गार्जियन एंजिल 

Thu, 10 Nov 2016 10:59 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
डॉ. राखी बनी गार्जियन एंजिल  - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन
उपाधि महाविद्यालय में 1090 वीमेन पॉवर एंजिल के चयन को लेकर बैठक हुई। बैठक में प्रवक्ता डॉ. राखी मिश्रा को गार्जियन पॉवर एंजिल चुना गया। 
विज्ञापन

प्रदेश सरकार द्वारा महिला उत्पीडन, छेड़छाड़ आदि की घटनाओं को शक्ति से रोकने के लिए व महिला सुरक्षा के लिए वीमेन पॉवर लाइन की स्थापना की गई है। वीमेन पॉवर लाइन को प्रभावी ढंग से लागू करने को संयुक्त शिक्षा निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. उर्मिला सिंह ने महाविद्यालयों में पॉवर एंजिल का चयन करने के निर्देश दिए थे। साथ ही एक महिला शिक्षक को गार्जियन एंजिल का प्रभारी के तौर पर चयनित किए जाने के निर्देश दिए थे। इधर गुरुवार को उपाधि महाविद्यालय में पॉवर एंजिल के चयन को लेकर बैठक हुई। बैठक में प्रवक्ता डॉ. राखी मिश्रा को गार्जियन एंजिल चुना गया। गार्जियन एंजिल को लखनऊ में प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके बाद गार्जियन पॉवर एंजिल महाविद्यालय की चयनित पॉवर एंजिल को प्रशिक्षित करेगी। पावर एंजिल के आवेदन 11 नवंबर से लिए जाएंगे। इस मौके पर प्रभारी प्राचार्य व चीफ प्रॉक्टर डॉ. विपिन नीरज, डॉ. राखी मिश्रा, डॉ. प्रतिभा पांडेय आदि प्रवक्ता मौजूद रहे। प्रभारी प्राचार्य ने बताया कि पॉवर एंजिल का चयन महाविद्यालय की कुल छात्रा संख्या के दस प्रतिशत तक किया जा सकता है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें