फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ताइक्वांडो चैंपियनशिप में डॉ. प्रियंंका ने झटका रजत पदक

विज्ञापन
ताइक्वांडो चैंपियनशिप में डॉ. प्रियंका भटनागर ने पूमसे में जीता रजत। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
पीलीभीत। कानपुर में आयोजित हुई पांचवीं उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो चैंपियनशिप में मेडिकल कॉलेज में कार्यरत महिला चिकित्सक डॉ. प्रियंका भटनागर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पूमसे वर्ग में रजत जीता। इसके अलावा बरेली की टीम ने भी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेशभर के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जहां मुकाबले बेहद रोमांचक और प्रतिस्पर्धात्मक रहे। इस बीच बरेली के खिलाड़ियों ने अपने हुनर और अनुशासन का शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल किए। पूमसे वर्ग में डॉ. प्रियंका भटनागर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। उनके प्रदर्शन को निर्णायकों ने काफी सराहा। इनके अलावा प्रतियोगिता के अंडर-21 किलोग्राम भार वर्ग में शौर्य वर्मा ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। खिलाड़ियों की सफलता पर संस्थान के पदाधिकारियों, प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें