फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया गया डॉ. हैनीमेन का जन्मदिन

Sat, 11 Apr 2015 12:01 AM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में शुक्रवार को होम्योपैथी के जनक डॉ. हैनीमेन का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान निशुल्क होम्योपैथिक शिविर लगाकर लोगों को चेचक व खसरे की दवा पिलाई गई।
विज्ञापन


शहर के स्टेडियम रोड स्थित राज होम्यो क्लीनिक में हुए कार्यक्रम में जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. डीएन सिंह ने डॉ. हैनीमेन के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान निशुल्क होम्योपैथिक शिविर लगाया गया। जिसमें करीब 600 लोगों को चेचक व खसरे की रोकथाम के लिए दवा पिलाई गई।

समापन पर डॉ. जेएस रपियाल ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर डॉ. रफीक अहमद,डॉ. राजेश विश्वकर्मा, शैलेश पटेल, डॉ. रफत, दारा सिंह, दिनेश शुक्ला, कुलदीप, नदीम, मुनेंद्र, फहीम, धर्मेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पूरनपुर में भी मनाई जयंती
पूरनपुर। होम्योपैथिक चिकित्सकों ने डॉ. जवाहर लाल के क्लीनिक मेें होम्योपैथिक के जनक डॉ. हैनीमेन का जन्म दिन मनाया गया। चिकित्सकों ने उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाए। डॉ. जवाहर लाल जायसवाल ने डॉ. हैनीमेन के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। कहा कि होम्योपैथी एक ऐसी चिकित्सा पद्वति है जो रोगी के समस्त रोगों को एक साथ जड़ से निकालकर पहले जैसा स्वास्थ्य कर देती है।
विज्ञापन


कार्यक्रम में डॉ. संजीव स्वर्णकार, डॉ. अनुभव गुप्ता, डॉ. रवि पांडेय, डॉ. सुखदीप सिंह आदि मौजूद रहे। छात्रा पल्लवी जायसवाल ने कविता प्रस्तुत की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें