फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. हैनीमैन का जन्मदिवस मनाया

Sun, 10 Apr 2016 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
पोल‌ियो ड्राप। - फोटो : pilibhit, beureu
विज्ञापन
होम्योपैथ के जनक डॉ. सैम्युल हैनीमैन का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर लगे कैंप में 470 बच्चों को चेचक और खसरा से बचाव के लिए नि:शुल्क दवा पिलाई गई।
विज्ञापन

शहर के स्टेडियम रोड स्थित एक होम्योपैथ क्लीनिक पर रविवार को डॉ. हैनीमैन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान डॉ. जेएस रपियाल ने कहा कि डॉ. हैनीमैन का जीवन बहुत ही संघर्षपूर्ण बीता। अपनी सारी जिंदगी होम्योपैथ के लिए ही समर्पित कर दी। उनकी सोच व प्रयास से ही लोगों को सस्ता इलाज मुहैय्या हो सका। इस मौके पर एक नि:शुल्क कैंप भी लगाया गया। जिसमें शाम तक करीब 470 बच्चों को नि:शुल्क चेचक व खसरा बचाव के लिए ड्राप पिलाई गई। इस मौके पर डॉ. रफीक अहमद, जयप्रकाश, डॉ. शैलेंद्र पटेल, नदीम, महेश, रोहित, दारा सिंह, धर्मेेंद्र, संदीप मिश्रा, दिनेश मिश्रा आदि मौजूद रहे। 
पूरनपुर। होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. चतविंदर सिंह के प्रतिष्ठान में होम्योपैथिक के जनक डॉ. हैनीमैन का जन्म दिन मनाया गया। सीएचसी के अधीक्षक डॉ. रवींद्र सिंह समेत अन्य लोगों ने डॉ. हैनीमैन के चित्र पर पुष्प चढ़ाएं। डॉ. चतविंदर सिंह ने हैनीमैन के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में डॉ. रवींद्र सिंह, चीएचसी के चीफ फार्मेसिस्ट एके मिश्र, निरंकार पांडेय, डॉ. हरीओम आदि ने विचार रखे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें