फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पति समेत सात के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज

Tue, 11 Mar 2025 01:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने पति समेत सात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। आठ मार्च की रात विवाहिता का घर में फंदे से शव लटकता मिला था। अब पिता की ओर से तहरीर मिलने पर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन

गजरौला क्षेत्र के शिवनगर गांव निवासी कुलवीर सिंह ने शहर कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने पुत्री काजल की शादी सात मार्च 2024 को कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन नार्थ गोदावरी स्टेट निवासी सचिन उर्फ भोला के साथ की थी।
शादी में मिले दहेज से पति सचिन, जेठ आशीष सिंह, सास मीना देवी, जेठानी रेनू सिंह, तहेरे ससुर महेंद्र सिंह, तहेरे जेठ जितेंद्र सिंह व मनोज सिंह संतुष्ट नहीं हुए।
विज्ञापन

वे लोग गाड़ी के साथ ही पांच लाख रुपये की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर पुत्री को जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। बेटी ने इस बारे में बताया भी था। पुत्र का जन्म होने के बाद भी आरोपी हरकतों से बाज नहीं आए। आरोप है कि छह मार्च को ससुरालियों ने पुत्री के साथ मारपीट की। इसके बाद आठ मार्च को काजल की हत्या कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें