फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पति समेत चार आरोपियों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में मायके वालों ने विवाहिता के पति समेत चार आरोपियों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरू की है।
विज्ञापन


पूरनपुर क्षेत्र के ग्राम तकिया दीनारपुर निवासी रामू उर्फ रामदास ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन शिवानी (19) को ग्राम सुखदासपुर निवासी गुड्डू यादव अपने साथ ले गया था। इस मामले में पहले भी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसके बाद दोनों की शादी करा दी गई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही गुड्डू यादव, संजू यादव, रामविलास यादव और उसकी पत्नी शिवानी से दहेज की मांग को लेकर गाली-गलौज और मारपीट करते थे। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी जाती थी। बाद में आरोपियों ने शिवानी की हत्या कर दी। कोतवाल पवन पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति समेत तीन नामजद और एक अन्य के खिलाफ दहेज हत्या का रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें