बीसलपुर। एक विवाहिता ने बुधवार को कोतवाली में ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मोहल्ला ग्यासपुर निवासी साजिया बेगम ने बताया कि उनका निकाह ढाई वर्ष पूर्व नगर के ही मोहल्ला हबीबुल्ला खां जनूबी निवासी इमरान से हुआ था। निकाह में सोने की चेन और बाइक न मिलने से नाराज ससुराली उनका उत्पीड़न करने लगे। इस बीच दोनों पक्षों में कई बार समझौते के प्रयास हुए, लेकिन बात नहीं बनी।
तीन दिन पूर्व ससुरालियों ने जेवर छीनने के बाद उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए पीटकर घर से निकाल दिया। कोतवाल अशोकपाल ने बताया कि साजिया की तहरीर पर पति इमरान, सबीना, निसा, फैजान, निसार और वसीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद