पूरनपुर। सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव पिपरा मुजप्ता निवासी जोगेश की पत्नी रानी (27) की मौत का कारण पोस्टमार्टम में पता नहीं चलने पर विसरा सुरक्षित किया गया है। युवती की शनिवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। पुलिस के पहुंचने से पहले रानी के ससुराली उसका शव घर में छोड़कर भाग गए थे।
पुलिस ने रानी के पिता भारत को सूचना देकर शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रानी की मौत का राज नहीं खुल सका। इसलिए उसका विसरा सुरक्षित किया गया है। सेहरामऊ उत्तरी पुलिस ने भारत की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर रानी के पति जोगेश, उसकी मां और भाई के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ विशाल चौधरी ने बताया कि रानी का मायका बिलसंडा थाना क्षेत्र में था। संवाद