फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: घर घर जाकर वृद्धों के आयुष्मान कार्ड बनाने का अभियान शुरू

Wed, 11 Jun 2025 11:33 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। घर-घर जाकर छूटे हुए 70 वर्ष या इससे अधिक आयु के बुजुर्गों के आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाए जाने का अभियान बुधवार से शुरू हो गया है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की अधीक्षक डॉ. लेखराज गंगवार ने बताया कि इस अभियान में 175 कर्मचारी लगाए गए हैं। इन कर्मचारियों में 25 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी और 150 आशा कार्यकर्ता शामिल हैं। अभियान स्वास्थ्य केंद्र के आयुष्मान गोल्डन कार्ड पटल प्रभारी सुशील कुमार के निर्देशन में शुरू हुआ है। अधीक्षक ने बताया कि इस अभियान के तहत कर्मचारी घर-घर जाएंगे और छूटे हुए वृद्धों के आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाएंगे। इस अभियान में 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के वृद्धों के आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाए जाएंगे। अभियान की दैनिक समीक्षा की जाएगी और रिपोर्ट विभाग के उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें