जयगुरूदेव जीवित वैचारिक संस्था के प्रवक्ता फकीर चंद्र गंगवार ने कहा कि इंसान को घमंड नहीं करना चाहिए। सभी लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए। फकीर चंद्र रविवार को जयगुरूदेव आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में अनुयायियों को प्रवचन दे रहे थे।
उन्होंने कहा कि लोगों को ईमानदारी, सदाचार और शाकाहार का पालन करना चाहिए। एक दूसरे से प्रेम करना चाहिए। किसी से नफरत नहीं करना चाहिए। सभी लोगों को नशा मुक्त रहना चाहिए और गुरू के बताए रास्ते पर चलना चाहिए। कार्यक्रम में रामलाल, वैद्य, नत्थू लाल भट्ट, सर्वेश कुमार, अरविंद सिंह, राजकुमार, नन्हे लाल, राजेंद्र सिंह, गोविंद राम, सीताराम, मिथुन सिंह, जितेंद्र कुमार, गंगादेई, कांती देवी, श्याम देवी, सुषमा रानी, अनीता सिंह और वीना शर्मा आदि वक्ताओं ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन आश्रम के सेवादार नरेंद्र सिंह ने किया। भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन हो गया।