फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लिश ओलंपियाड में बेनहर के बच्चों का दबदबा

Fri, 08 Apr 2016 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बेनहर पब्लिक स्कूल में इंग्लिश ओलंपियाड के विजेता प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस वर्ष विद्यार्थियों ने 18 स्वर्ण, पांच सिल्वर और पांच कांस्य पदक हासिल किए। 
विज्ञापन

विद्यालय में शुक्रवार को प्रार्थना सभा के दौरान इंग्लिश ओलंपियाड के विजेताओं के नामों की घोषणा की गई। इसमें कक्षा तीन की झीलपाल ने जोन में टॉप कर स्वर्ण पदक हासिल किया। कक्षा तीन के ही गर्व, पावनी सहगल, श्रेया यादव, शाही शर्मा, वंश शर्मा, आबान हुसैन, पवन, कक्षा पांच के दीपक पटेल ने गोल्ड मेडल ऑफ एक्सीलेंस प्राप्त किया। प्रधानाचार्य रंजीत सैहमी ने प्रतिभागियों को मेडल और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर करिश्मा सैहमी, अल्पना कोहली, कोमल गुप्ता, रचना वाधवा, शक्तिरीश अग्रवाल, भूपिंदर कौर, रोशनी बग्गा, मुक्ता पांडेय, पूनम अग्रवाल, नैंसी अग्रवाल आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें