अमरिया। क्षेत्र के बिलासपुर गांव में नौ दिवसीय भागवत कथा के शुभारंभ होने पर महिलाओं ने अपने सिर पर कलश सजाकर अमरिया तक परिक्रमा की।
इससे पहले जयकारों के बीच कलश पूजन के बाद श्री हनुमान मंदिर से कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ जो गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए कथा स्थल पर पहुंची। कलश यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। श्रद्धालु हरि कीर्तन करते हुए कलश यात्रा के पीछे चल रहे थे। इस यात्रा में सैकड़ों की तादाद में महिलाएं-पुरुष-बच्चे शामिल रहे। भागवत कथा के प्रथम दिन कथा वाचक विशेष शास्त्री ने कथा का महत्व बताया। संवाद