फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बीसलपुर में निकाली गई कुलदेवी की डोली

विज्ञापन
बीसलपुर में निकाली गई कुलदेवी की डोली।संवाद
विज्ञापन
बीसलपुर। अग्रवाल समाज की ओर से आयोजित छह दिवसीय अग्रसेन जयंती समारोह में बृहस्पतिवार की शाम समाज की महिलाओं ने नगर में कुल देवी की डोली निकाली। अग्रवाल सभा भवन में तीन से आठ अक्तूबर तक वार्षिक अग्रसेन जयंती समारोह मनाया जाएगा। इसी क्रम में बृहस्पतिवार की शाम अग्रवाल समाज की महिलाओं ने बड़ा स्थल मंदिर से कुल देवी की डोली निकाली। प्रमुख मार्गों से निकलने के बाद डोली अग्रवाल सभा भवन में पहुंचकर समाप्त हो गई। इसके बाद अग्रवाल सभा भवन में हवन पूजन हुआ। इस मौके पर श्री वैश्य अग्रवाल सभा समिति के अधिकतर पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल के निर्देशन में हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें