बीसलपुर के गांव भसुंडा में कुत्तों के हमले से घायल हिरण का बच्चा। संवाद
बीसलपुर। गांव भसूंड़ा के बाग में बुधवार को सुबह हिरन का बच्चा भटककर आ गया। जिसे कुत्तों ने नोचकर घायल कर दिया।
ग्रामीणों ने कुत्तों से बचाकर हिरन के बच्चे को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने घायल हिरन के बच्चे को पशु अस्पताल ले जाकर उपचार कराया। डिप्टी रेंजर अवनीश कुमार ने बताया कि बच्चे को दियोरिया के जंगल में छोड़ दिया गया है। संवाद