फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सक आवास में दबी मिली दवाइयां

Wed, 26 Aug 2015 11:22 PM IST
पूरनपुर/पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को बसपा कार्यकर्ताओं ने सीएचसी चिकित्सक के आवास के आंगन में बोरों में भरी दवाइयां दबी होने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर एसडीएम भी मौके पर पहुंचे। आंगन में कुछ दवाइयां मिलने पर उन्होंने आवास को सील करा दिया है।
विज्ञापन

बुधवार की शाम को करीब सात बजे बसपा जिलाध्यक्ष मुनेंद्र पाल सागर कार्यकर्ताओं के साथ सीएचसी पहुंचे और डॉ. कमरुलजमा के आवास के आंगन में दवाइयां छिपाने का आरोप लगाने लगे। इस दौरान कुछ लोग पीछे की ओर स्थित गांधी पार्क की दीवार के सहारे आवास में घुस गए। सीएचसी में हंगामा होने पर अधीक्षक व एमओआईसी भी पहुंच गए और उन्होंने इसकी सूचना एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार सिंह को दी। कुछ देर बाद पहुंचे एसडीएम ने चिकित्सक का आवास खुलवाकर जांच कराई तो आंगन में बोरे तो नहीं मिले, लेकिन जमीन में दबाकर रखी गई दवाइयां मिली हैं, जिनमें कुछ 2015 में एक्सपायर होने वाली हैं तो कुछ 2016 में। अस्पताल के आवास में दवाइयां पकड़े जाने पर बड़ी संख्या में लोग सीएचसी पर जमा हो गए।
अलग अलग ब्यान दे रहे चिकित्साधिकारी
सीएचसी अधीक्षक डॉ. रविंद्र सिंह कहना है कि बाल सुरक्षा गारंटी योजना की दवाईयों को डॉ. कमरुलजमा के आवास में रखवाया गया था। डॉ. कमरूलजमा अवकाश पर हैं। उनके आने पर ही सही स्थिति सामने आ सकेगी। वहीं एमओआईसी डॉ. असलम का कहना है कि दवाइयों में सीलन आने और एक्सपायर होने के कारण नष्ट करने के उद्देश्य से सीएचसी के पिछवाड़े में एक खाली स्थान में बोरों में भरकर दबाया गया था।
विज्ञापन

00
डॉ. कमरूलजमा के आवास में आंगन सें दबी कुछ दवाइयां मिली हैं, जिसमें कुछ 2015 और 2016 में एक्सपायर होने वाली हैं। आवास को सील कराकर रिपोर्ट डीएम को भेजी जा रही है। डीएम के आदेश पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- ज्ञानेंद्र कुमार सिंह, एडीएम, पूरनपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें