फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: डॉक्टर-कर्मचारी आए नहीं, ओपीडी के समय हो रही थी सफाई

विज्ञापन
एमसीएच विंग में निचले तल पर  शौचालय के सामने भरा पानी । संवाद
विज्ञापन
जितेंद्र अवस्थी
विज्ञापन

पीलीभीत। एमसीएच विंग जिला महिला अस्पताल में डॉक्टरों-कर्मचारियों की मनमानी और लेटलतीफी से स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल है। सुबह चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों के ओपीडी में पहुंचने के समय अस्पताल में सफाई का काम शुरू होता है। 8.30 बजे के बाद तक अस्पताल में सफाई ही होती रहती है। शुक्रवार को सुबह 8:40 बजे तक अस्पताल में चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों के आने का क्रम शुरू नहीं हुआ था पर्चा काउंटर छोड़कर अन्य कई काउंटर और कक्ष खाली थे। इस संबंध में सीएमएस ने ओपीडी का समय सुबह आठ बजे से बताया। कर्मचारियों की लेटलतीफी पर जांच की बात कही। (संवाद)
-
डॉक्टर कक्ष और दवा काउंटर खाली, पैथोलॉजी में लग रहा था पोंछा
सुबह 8:30 बजे महिला अस्पताल में दूसरे तल पर एएनसी कक्ष में डॉक्टर की कुर्सी खाली थी। कक्ष में कोई नहीं था, लेकिन पंखा चल रहा था। ठीक सामने दवा काउंटर पर भी कोई नहीं था। दवा काउंटर के पड़ोस वाले कक्ष में भी कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा था। पैथोलाॅजी और रजिस्ट्रेशन कक्ष में सफाई कर्मी पोंछा लगा रहे थे। बताया कि कर्मचारी आते ही होंगे।
विज्ञापन

-
इन कमराें में भी नहीं था कोई कर्मी
दूसरे तल पर बने इंजेक्शन कक्ष में भी कर्मचारी की कुर्सी खाली थी। एक अन्य कक्ष में भी डॉक्टर नहीं बैठे थे। बाल रोग विशेषज्ञ कक्ष में भी कोई नहीं पहुंचा था तो आयुष्मान कक्ष में भी कुर्सी खाली पड़ी थी। जिस कमरे के बाहर डॉक्टर कक्ष की सूचना चस्पा थी, वहां भी कोई नहीं था।
-
शौचालयों पर ताला, गैलरी में पड़ा था कमोड
तीसरे तल पर बने पुरुष, महिला व दिव्यांग तीनों शौचालय पर ताला लगा था। वहीं दूसरे तल पर दवा वितरण काउंटर के पास गैलरी में एक टूटा कमोड पड़ा था। पूछने पर एक सफाई कर्मी ने बताया कि यह कई दिनों से यहीं रखा है। हैरत की बात है कि डॉक्टरों, स्वास्थ्यकर्मियों और अन्य अधिकारियों की नजर अब तक उस पर नहीं पड़ी।
-
शौचालय गेट पर भरा था पानी
अस्पताल में सफाई का हाल यह है कि सुबह 8:40 बजे निचले तल पर स्थित शौचालय के सामने पानी भरा था। मरीजों और तीमारदारों को इसी पानी से होकर और बचकर निकलना पड़ रहा था। थोड़ी ही दूर पर कई मरीज और तीमारदार बैठे थे। पर्चा काउंटर भी निचले तल पर ही है।
विज्ञापन

-
अस्पताल की ओपीडी का समय सुबह आठ बजे से है। डॉक्टर और कर्मचारी समय से क्यों नहीं पहुंचे, जांच कराएंगे। साफ-सफाई को लेकर भी निर्देशित किया जाएगा।
- डॉ. राजेश कुमार, सीएमएस महिला अस्पताल

एमसीएच विंग में निचले तल पर  शौचालय के सामने भरा पानी । संवाद

एमसीएच विंग में निचले तल पर  शौचालय के सामने भरा पानी । संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें