पूरनपुर में चिकित्सक को सम्मानित करते नगर पालिका चेयरमैन और रोटरी क्लब अध्यक्ष।
पूरनपुर। ग्रेजुएट डॉक्टर्स एसोसिएशन की ओर से शनिवार शाम एक होटल में डॉक्टर्स-डे मनाया गया। इस मौके पर डॉक्टरों को सम्मानित किया गया।
एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. डीके गुप्ता ने डॉक्टर्स-डे और डॉक्टरों के समाज में महत्व पर प्रकाश डाला। कहा, चिकित्सकों को मरीजों के प्रति सहज भावना के साथ उनके हित का ध्यान रखना चाहिए। चिकित्सक को भगवान का रूप कहा जाता है। चिकित्सक पेशे को व्यापार के बजाय सेवाभाव के रूप में लें। समाजसेवी अशोक खंडेलवाल ने चिकित्सकों के त्याग पर प्रकाश डाला।
समारोह में रोटरी क्लब पूरनपुर ग्रीन के अध्यक्ष बृजेश गुप्ता, सचिव डॉ. प्रशांत गुप्ता ने क्लब की ओर से चिकित्सकों का शाल ओढ़ाकर अभिनंदन किया। इस मौके पर नगर पालिका चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता, ग्रेजुएट डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. डीके गुप्ता, डॉ. यूसुफ खान, डॉ. प्रवीण गुप्ता, डॉ. शशांक, डॉ. एमएच चिश्ती, हर्ष गुप्ता, नीरज गुप्ता, संजीव गुप्ता, राजेश रस्तोगी, अजय गुप्ता आदि मौजूद रहे। गायत्री परिवार के संदीप खंडेलवाल ने भी डॉक्टर्स-डे पर चिकित्सकों को सम्मानित किया।