फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: खलिहानों से होकर गुजरता है देश की खुशहाली का रास्ता

Sun, 02 Jul 2023 11:43 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
बीसलपुर में हुए सोनेलाल पटेल जयंती समारोह में अतिथियों का किया गया माला पहनाकर स्वागत।
विज्ञापन
पीलीभीत। अपना दल के संस्थापक सोनेलाल पटेल के जयंती समारोह में समाज के लोगों का भाईचारे के साथ रहने और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. पल्लवी पटेल ने कहा कि डॉ. सोनेलाल पटेल किसान-कमेरा समाज के मसीहा थे। वह कमेरा समाज की खुशहाली के लिए आजीवन संघर्षरत रहे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश की खुशहाली का रास्ता खलिहानों से होकर ही गुजरता है। यह देश का दुर्भाग्य है कि केंद्र और राज्य में सत्तासीन सरकारें किसान विरोधी हैं। किसान आज सर्वाधिक संकट के दौर से गुजर रहा है। छुट्टा पशु फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। दिन रात खेतों की रखवाली के बाद जो उपज होती है, उसका किसान को उचित मूल्य नहीं मिलता। किसान घाटे के कारण खेती छोड़कर मजदूरी के लिए शहरों की ओर पलायन कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार ने किसानों, नौजवानों, दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों को छलने का काम किया है। सरकारी उपक्रमों को बेचकर नौजवानों से रोजगार छीना जा रहा है। दलितों, पिछड़ों को उनके हक से वंचित किया जा रहा है। संसद में वादा करने के बावजूद केंद्र सरकार जाति जनगणना से मुकर रही है। उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय से इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने और जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सुभाष पटेल, राजेश पटेल, राजेश पटेल, गजेंद्र पटेल, शिवकुमार पटेल, सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा, दिव्या गंगवार, प्रेम सागर पटेल आदि वक्ताओं ने भी विचार रखे। अध्यक्षता राष्ट्रीय महासचिव गंगाराम यादव और संचालन हाफिज मोबीन अहमद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें