पीलीभीत। जिला अस्पताल में सोमवार को एक जूनियर रेजिडेंट ने स्वास्थ्य कर्मी से अभद्रता कर दी। इस पर स्वास्थ्य कर्मियों ने काम बंद कर दिया। इधर, चिकित्सक भी प्राचार्य कक्ष के बाहर एकत्र हो गए। मेडिकल कॉलेज प्राचार्य प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा के सामने दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए। हालांकि कुछ देर बाद कर्मचारी काम पर लौट गए। प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। किसी का अपमान नहीं होने दिया जाएगा। संवाद